skip to Main Content

Read this blog in:

  • English
  • Türkçe
  • हिन्दी

ब्रागा में बैक्टीरिया को पकड़ना

यह क्या है?

मैं मारिया सैंडे, भारत के दक्षिण में स्थित बैंगलोर शहर से हूं, जो टेक उद्योग, उद्यान, पब और हल्के जलवायु के लिए जाना जाता है। मैं ViBrANT के एक हिस्से के रूप में 15 डॉक्टरेट छात्रों के समूह में से एक हूं और हमारा दुर्जेय कार्य जीवाणु संक्रमण से होने वाले सर्वनाश को रोकना है। यह देखा गया हैं कि जीवाणु की पद्दति आसंजित रहने की होती हैं। अधिक औपचारिक शब्दों में कहा जाये तो, जीवाणु में “आसंजन” नामक कारक होते हैं जो उन्हें मानव कोशिकाओं से आसंजित करते हैं। हमारी कोशिकाओं से चिपककर, वे संक्रमण को स्थापित करने में सक्षम होते हैं, जिससे रोगजन्य जीवाधारित हल्कि असुविधा से लेकर बडी क्षति भी होती है। इस प्रकार, संक्रामक बीमारी की समस्या को हल करने में मदद करने के लिए हमारे कार्य का विषय आसंजन कारको का शोषण करना है।

इस संदर्भ में, मेरा शोध उद्देश्य जीवाणु संक्रमण के निदान में सहायता के लिए एक सस्ता उपकरण बनाना है। यह लागत प्रभावी उपकरण विशिष्ट जीवाणु को पकड़ने के लिए अपनी सतह पर Ligands को उपलब्ध करायेगा। Ligands को इस तरह चुना जाता है कि वे शिकार किए जाने वाले जीवाणु को सतह पर आसंजित कर सके। अधिक जानकारी आने वाले समय में………….

मिनहो विश्वविद्यालय, ब्रागा से शीतकालीन दृश्य

पुर्तगाल

मैं पुर्तगाल के पहाड़ी उत्तर में स्थित ब्रागा शहर में मिन्हो विश्वविद्यालय में अपना पीएचडी कार्य करती हूं। ब्रागा शहर गिरीजाघरो के लिए प्रसिद्ध है जिनमें से Sé de Braga नामक एक गिरीजाघर बहुत ही प्रभावशाली हैं। आपको यहां खपरैल की कुछ इमारतें दिखाई देंगी, जो पारंपरिक पुर्तगाली टाइलें हैं। मैं जब भी शहर में घूमती हूं तो मैं उनकी प्रशंसा करना बंद नहीं कर पाती हूं। पोर्टो यहां से कुछ दूरी पर ही डोरो नदी के किनारे स्थित है।

डोरो के तट पर पोर्टो

एक विशिष्ट पुर्तगाली चर्च यहां ब्रागा में देखा गया

मेरा अब तक का अनुभव ।।

मेरे अब तक के काम का एक महत्वपूर्ण भाग नैनो टेक्नोलॉजी और स्मार्ट मटीरियल्स (CeNTI) केन्द्र से प्राप्त किया गया है जहाँ मैं अपने शोध के पहले भाग पर कार्य कर रही हूँ। यहाँ, मैं प्लास्टिक के लचीले टुकड़ों के गुणों को सुधारने के लिए उपचार कर रही हूँ। यें उपचारित सतहें उन्हें विभिन्न रासायनिक यौगिकों, Ligand आदि के बंधन / ग्राफ्टिंग की सुविधा प्रदान करेंगी। इस प्रक्रिया को क्रियाशीलता कहा जाता है। अंततः, उद्देश्य एक अच्छी तरह से कार्यात्मक सतह बनाना है जो चयनित जीवाणु को प्रभावी ढंग से पकड़ पायेगा।

मेरे कार्य स्थल का वातावरण खुशी और साहचर्य का स्रोत रहा है क्योंकि मेरे सहयोगी हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं और हम साथ में मज़ेदार समय व्यतीत करते हैं। Tugce, पुर्तगाल में मेरी ViBrANT सहकर्मी है, जो मेरी अब तक अच्छी दोस्त हैं और हम अपने कार्यो और जीवन में परस्पर एक दूसरे का समर्थन करते हैं!

काम पर क्रिसमस पार्टी

मुझे CeNTI में कुछ सहयोगियों के साथ

Bacalhau (सूखे कोडफ़िश) पुर्तगाल में बहुत लोकप्रिय है और असंख्य तरीकों से तैयार किया जाता है!

 

 

 

 

 

Share to social media

Back To Top